Breaking News

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सक्रियता व गंभीरता से कार्य करने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सक्रियता व गंभीरता से कार्य करने के निर्देश।

विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित समीक्षा और अनुश्रवण पर जोर।

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पशुपालन विभाग, पोषण मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सक्रियता और गंभीरता से कार्य करने और विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करें। पोषण मिशन के संबंध में डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पशुपालन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश न दिखाई दें, उन्हें गो-आश्रय स्थलों में संरक्षण दिया जाए और सहभागिता योजना के तहत अधिक से अधिक गो सेवकों को शामिल किया जाए।

शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता नियमित रूप से जांची जाए, परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए और शिक्षा का स्तर ऊँचा रखा जाए।

साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर सुगमता से उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!