Breaking News

मुख्य मार्ग पर झाड़ियां बनीं हादसों का कारण, लोग आए दिन हो रहे घायल।

मुख्य मार्ग पर झाड़ियां बनीं हादसों का कारण, लोग आए दिन हो रहे घायल।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जनपद के बबुरी क्षेत्र में जारखोर-धरौली मार्ग पर सड़क किनारे तेजी से बढ़ी झाड़ियां और घास अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन चुकी हैं। यह मार्ग चंदौली जिला मुख्यालय को बिहार के भभुआ (कैमूर) जिला मुख्यालय से जोड़ता है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। बरसात के मौसम में सड़क किनारे झाड़ियां इतनी तेजी से फैलीं कि अब दोनों ओर की पटरियां पूरी तरह ढक चुकी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों की वजह से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। कई जगह झाड़ियां इतनी घनी हो गई हैं कि वाहन चालकों को सही रास्ता पहचानने में कठिनाई होती है और ऐसा प्रतीत होता है जैसे सामने अंधा मोड़ हो। इससे अचानक दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, जो झाड़ियों से निकलने वाले जानवरों की चपेट में आकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। अब तक कई बाइक सवार झाड़ियों की वजह से गिर चुके हैं और गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

हाल ही में जरखोर निवासी शतेन्द सिंह बबुरी बाजार से घर लौट रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों में से एक गाय सड़क पर आ गई और उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से सड़क किनारे की सफाई और झाड़ियों की कटाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि झाड़ियों के कारण न सिर्फ हादसों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि आवाजाही करने में भी हमेशा भय बना रहता है। महिलाओं और बच्चों को इस मार्ग से गुजरने में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल संज्ञान लेकर झाड़ियों की कटाई करवाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मार्ग सड़क दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन सकता है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!