Breaking News

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ग्राम राधे के मड़ई निवासी अमरनाथ यादव की बाइक चोरी से जुड़ा है, जो कुछ दिन पहले बलुआ बाजार से गायब हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार सुराग जुटा रही थी।

सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सराय गांव के टेढ़ी पुलिया के पास चोरी की बाइक के साथ एक युवक खड़ा है। बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिया के समीप संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जब बाइक के कागजात मांगे गए तो आरोपी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए युवक को थाने ले आई।

थाना प्रभारी ने बताया कि 5 सितंबर को अमरनाथ यादव पुत्र स्व. रामलखन यादव की बाइक चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि विजेंद्र यादव पुत्र अंबे यादव निवासी ग्राम सराय, थाना बलुआ, इस चोरी में शामिल था। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बरामद बाइक को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!