Breaking News

गोरखपुर में दम दिखाने उतरेगी चंदौली की टीम, विशाल गुप्ता को सौंपी गई कप्तानी।

गोरखपुर में दम दिखाने उतरेगी चंदौली की टीम, विशाल गुप्ता को सौंपी गई कप्तानी।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। गोरखपुर के प्रकाश क्रिकेट अकादमी में 8 से 11 सितंबर 2025 तक होने वाले अखिल भारतीय ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग में देशभर की 24 नामी टीमें मैदान पर उतरेंगी। इस बड़े टूर्नामेंट में चंदौली टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की टीम भी पूरी तैयारी के साथ भाग ले रही है।

संघ के सचिव हरिहर प्रसाद ने जानकारी दी कि टीम की कमान ऊर्जावान खिलाड़ी विशाल गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि हेपी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में राहुल, अमन राय, अमीर, सुमित, अमन शर्मा, अजमल, विशाल, हिमांशु मिश्रा, सूरज, ऐयम, सुमित पटेल, विमलेश कुमार, अमित कुमार भारती, अनुज सिंह, हिमांशु, अभिषेक कुमार चंदन, इंदल और लालू यादव जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

टीम कोच खालिद अंसारी खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे, जबकि प्रबंधक मज़हर अब्बास, संरक्षक शौज़ब हुसैन और मोहम्मद मेहदी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस टूर्नामेंट में कश्मीर, गोवा, ओडिशा, बिहार, हैदराबाद, महाराष्ट्र, पांडिचेरी और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि चंदौली की टीम अपने जज्बे और खेल कौशल से शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

टीम की पोशाक वैष्णो स्पोर्ट्स मुगलसराय के प्रबंधक आकाश गुप्ता सोनू द्वारा उपलब्ध कराई गई है। वहीं, मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा निखारने का मंच बनेगी, बल्कि पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खेल का उत्सव साबित होगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!