Breaking News

रिश्वतखोरी के आरोप पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पलटवार, दुकानदार के लगाए इल्जाम को बताया बेबुनियाद।

रिश्वतखोरी के आरोप पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी का पलटवार, दुकानदार के लगाए इल्जाम को बताया बेबुनियाद।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। नौगढ़ के तिवारीपुर निवासी परचून और कोटे के दुकानदार शमशाद आलम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी (DFSO) कुलदीप सिंह पर 2 लाख 20 हजार रुपये की घूस मांगने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।

कुछ समय पहले DFSO की अगुवाई में शमशाद आलम की दुकान पर छापा मारा गया था, जहां से छह तरह के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कुलदीप सिंह का कहना है कि दुकान पर सरकारी राशन भी मिला था, जिसकी सूचना आपूर्ति विभाग को भेज दी गई। छापेमारी के दौरान दुकानदार ने विरोध किया, जिसके चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, दुकान से मिले खाद्य पदार्थ घटिया गुणवत्ता के थे। हल्दी में फंगस पाया गया और मिठाइयां भी खराब हालत में थीं। उन्होंने दावा किया कि जांच में सभी नमूने फेल होंगे।

वहीं, दुकानदार शमशाद आलम का आरोप है कि DFSO ने 2 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी ताकि नमूने नष्ट कर दिए जाएं। इस पर अधिकारी कुलदीप सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि यह आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने बताया कि दुकानदार पर कोटे की दुकान और राजनीतिक कारणों से दबाव है, इसलिए उसने झूठी शिकायत की है।

अधिकारी का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत और प्रशासन की मौजूदगी में हुई है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी।

यह मामला अब जिलाधिकारी और प्रशासन के पाले में है। जांच के बाद ही तय होगा कि आरोप सही हैं या अधिकारी की बातों में सच्चाई है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!