Breaking News

कासगंज: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे, मासूम की मौत।

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे, मासूम की मौत।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के विरसुआ गांव में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। घर की छत से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। हादसे में 9 वर्षीय बालक शिवम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घर की छत पर काम करते समय अशोक नामक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए पत्नी रेखा, बेटा शिवम और दोनों बेटियां काजल व एक अन्य बहन बारी-बारी से दौड़ीं और सभी करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में मृतक शिवम के पिता अशोक, मां रेखा और बहन काजल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शिवम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया।

बाइट- मनोज कुमार, मृतक का परिजन।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!