Breaking News

भैंसटा खुर्द में सपा की बैठक, लखन प्रताप सिंह ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क।

ददरौल विधानसभा में जनसंपर्क अभियान जारी, किसान, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाए।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसटा खुर्द में सोमवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के बारे में जानकारी दी।

लखन प्रताप सिंह ने बताया कि 27 जनवरी 2025 से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया जा रहा है और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

बैठक के दौरान किसान हित, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर चर्चा की गई। लखन प्रताप सिंह ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने की अपील की गई।

इस अवसर पर ठाकुर लखन प्रताप सिंह (मीडिया प्रभारी), सुमित कनौजिया, तारिक खान, आशुतोष वर्मा, अजय सिंह, बालक राम सिंह, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास, बृजेश, रामबरन, विकास कुमार कश्यप, दीपेंद्र सिंह, राघवेंद्र लाल, सुरेश कुमार, सरताज, प्रदीप मौर्य, वेदपाल कश्यप, रमेश कश्यप, नन्हे कश्यप, सोनपाल कश्यप, फिरोज अली, परविंदर सिंह, रामजीत यादव, प्रमोद राठौड़, राकेश, वीर सिंह यादव, अवधेश यादव, तरुण सिंह, बादाम सिंह, सुखपाल सिंह यादव, धर्मपाल मौर्य और सत्यवीर सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

दरोगा की मौत की कामना को लेकर हवन का दावा, बाबा का वीडियो वायरल।

फरीदपुर चौकी प्रभारी श्रीनाथ शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो में सात दिन से हवन …