Breaking News

पटियाली के ढकपुरा में मारपीट और फायरिंग के मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार।

तमंचा, खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे, चिमटा व दरांती बरामद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक खोखा कारतूस, तीन डंडे, एक चिमटा और एक दरांती बरामद की गई है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। ग्राम ढकपुरा में मारपीट और फायरिंग की घटना के संबंध में थाना पटियाली में मुकदमा संख्या 256/2026 दर्ज किया गया था। इसी मामले में 13 आरोपी वांछित चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला धाता निवासी प्रेम प्रताप पुत्र अनूप कुमार के कब्जे से कथित तौर पर वारदात में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक खोखा कारतूस मिला। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर तीन डंडे, एक चिमटा और एक दरांती भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी ढकपुरा निवासी पिंटू पुत्र राजपाल, अमित पुत्र अमरपाल, आदेश पुत्र अमरपाल, शैलेन्द्र पुत्र राजपाल, रमेश चन्द्र पुत्र श्रीपाल सिंह, प्रियांशु पुत्र रमेश चन्द्र और नीरेश पुत्र किशन पाल शामिल हैं।

इसके अलावा एटा जनपद के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला धाता निवासी अश्वनी कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, रोहित उर्फ नन्हे पुत्र दिनेश चन्द, अखण्ड प्रताप पुत्र अनूप कुमार, हीर प्रताप पुत्र अनूप कुमार, प्रेम प्रताप पुत्र अनूप कुमार और अमन पुत्र अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में थाना पटियाली के प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

दरोगा की मौत की कामना को लेकर हवन का दावा, बाबा का वीडियो वायरल।

फरीदपुर चौकी प्रभारी श्रीनाथ शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो में सात दिन से हवन …