Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो लापता बच्चे सकुशल बरामद।

गंजडुंडवारा पुलिस ने कुछ ही घंटों में तलाश कर परिजनों को सौंपा।

कासगंज। थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों की उम्र करीब 12 और 13 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को गंजडुंडवारा थाना पुलिस को दो बालकों के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस टीमों को सक्रिय कर बच्चों की तलाश शुरू कराई। क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई।

पुलिस के प्रयासों से दोनों बालक गंजडुंडवारा क्षेत्र में कादरगंज रोड के पास मिल गए। पूछताछ के दौरान बच्चों ने बिना किसी को बताए घर से निकलने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को उनके परिवारों के हवाले कर दिया।

बच्चों के सुरक्षित वापस मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

इंडोनेशिया में भारत का मान बढ़ाकर लौटे शिक्षक, बिसौली में खुशी की लहर।

35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने लिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा, शिक्षा के नवाचार और …