Breaking News

नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एसपी, सहावर में किया पैदल गश्त।

नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एसपी, सहावर में किया पैदल गश्त।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। शारदीय नवरात्रि और मिशन शक्ति 6.0 अभियान के मद्देनजर कासगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ सहावर थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने बाजारों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर संबंधित दुकानदारों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश भी दिए।

नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडालों, रामलीला स्थलों और अन्य धार्मिक आयोजनों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सहावर थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रमुख आयोजनों और मेलों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

मिशन शक्ति 6.0 का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इसी के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

बाइट- ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक, कासगंज।

Spread the love

Check Also

एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग।

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मतदाता सूची से नाम काटने और दिल्ली …