Breaking News

शाहजहांपुर में 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुआ 13 वर्षीय बालक

शाहजहांपुर में 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुआ 13 वर्षीय बालक।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज होने के 72 घंटे के भीतर 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया। बालक की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था। लगातार प्रयासों के बाद 14 अक्टूबर को बालक को थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र से ही बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबेदार पुत्र भूधर निवासी ग्राम गुवारी, थाना रामचन्द्र मिशन ने अपने 13 वर्षीय नाती के लापता होने की सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर थाना रामचन्द्र मिशन में मुकदमा संख्या 191/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालक की सकुशल बरामदगी के लिए दो टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने लगातार तलाश और प्रयास किए, जिसके बाद 14 अक्टूबर को बालक को सकुशल खोज लिया गया। बालक की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में की गई।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार और महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहीं।

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …