Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बदायूं में 10 मतदान केंद्रों को मिली मंजूरी।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बदायूं में 10 मतदान केंद्रों को मिली मंजूरी।

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत जनपद में 10 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने जिला स्तर से भेजे गए सभी 10 प्रस्तावित मतदेय स्थलों को मंजूरी दे दी है। यहां 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन के लिए जनपद में 10 मतदेय स्थल प्रस्तावित कर भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए भेजे गए थे। आयोग ने सभी प्रस्तावित स्थलों को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

निर्धारित सूची के अनुसार, नगर पालिका परिषद बदायूं में मतदेय स्थल संख्या 32 और नगर पालिका परिषद बिल्सी में मतदेय स्थल संख्या 30 बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत बिसौली में मतदेय स्थल संख्या 26, आसफपुर में 27, वजीरगंज में 28, सहसवान में 29, इस्लामनगर में 31, उझानी में 33, म्याऊं में 34 तथा क्षेत्र पंचायत दातागंज में मतदेय स्थल संख्या 35 निर्धारित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। संबंधित मतदाता कार्यालय पहुंचकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

पहल ग्रुप के शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई कानों की जांच, 15 से 20 दिन में मिलेंगे निःशुल्क श्रवण यंत्र।

पहल ग्रुप के शिविर में 100 से अधिक लोगों की हुई कानों की जांच, 15 …