Breaking News

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी का फर्रुखाबाद में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाया गाड़ियों का काफिला।

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी का फर्रुखाबाद में जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाया गाड़ियों का काफिला।

संवाददाता, दीपक शुक्ला

फर्रुखाबाद: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नोएडा से करीब 40-50 गाड़ियों के काफिले के साथ जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान कायमगंज में गौरव मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका पहला स्वागत किया, जिसके उपरांत फैजबाग में शिवओम मिश्रा के नेतृत्व में और हथियापुर में हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। पक्कापुल पर रामजी मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ, तो वहीं चौक पर राजन दीक्षित और अनुपम दीक्षित आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। घुमना पर शिवेंद्र बाजपेई के नेतृत्व में और लाल दरवाजा पर अमन दुबे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत का सिलसिला जारी रहा।

इसके पश्चात, प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने ऐतिहासिक गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। यात्रा के अंत में पार्टी के कादरीगेट स्थित जिला कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

Spread the love

Check Also

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की दो टूक: गोवंश संरक्षण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की दो टूक: गोवंश संरक्षण में लापरवाही …