Breaking News

कासगंज: सपा टिकट की रेस में तेज हुई सुगबुगाहट, पैतृक गांव फतेहपुर में मजबूत स्थिति में दिख रहे धीरेन्द्र तोमर।

सपा टिकट की रेस में तेज हुई सुगबुगाहट, पैतृक गांव फतेहपुर में मजबूत स्थिति में दिख रहे धीरेन्द्र तोमर।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

कासगंज: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। कासगंज जनपद की अमापुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट के लिए दावेदारों की दौड़ में सपा नेता धीरेन्द्र सिंह तोमर का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में जब जमीनी हकीकत जानने के लिए उनकी पैतृक गांव फतेहपुर का दौरा किया गया, तो वहां धीरेन्द्र तोमर की सामाजिक और राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत नजर आई।

ग्रामीणों के साथ बातचीत में स्थानीय लोगों ने धीरेन्द्र तोमर के पक्ष में खुलकर राय रखी। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में शामिल होते आए हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी जनसेवा और मिलनसार स्वभाव के चलते ग्रामीणों के बीच उनकी गहरी पैठ है। कई लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व अमापुर सीट से उन्हें चुनावी मैदान में उतारता है, तो समाजवादी पार्टी को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

अमापुर विधानसभा सीट से टिकट की चाह रखने वाले अन्य दावेदार भी सक्रिय हैं, जिसके चलते पार्टी हाईकमान के लिए प्रत्याशी चयन का फैसला चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, धीरेन्द्र तोमर अपने जनसंपर्क और स्थानीय समर्थन के दम पर अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व 2027 के इस चुनावी रण में अमापुर से किस चेहरे पर मुहर लगाता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …