Breaking News

बदायूं में 2025-26 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों के लिए पोर्टल फिर खुला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी की समय-सारणी।

बदायूं में 2025-26 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों के लिए पोर्टल फिर खुला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जारी की समय-सारणी।

बदायूं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न कारणों जैसे शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने, PFMS से रिजेक्ट होने अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं के चलते छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए समस्त वर्गों के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देशानुसार इन छात्रों के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है, जिसकी विस्तृत समय-सारणी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक द्वारा जारी की गई है।

जारी आदेश के अनुसार छात्रवृत्ति प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैं:

* शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना: 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026 तक

* विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करना: 02 सितंबर से 08 सितंबर 2026 तक

* जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करना: 03 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक

* त्रुटिपूर्ण आवेदन को शिक्षण संस्थान के स्तर से सुधारना: 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक

* संस्थान द्वारा अपात्र आवेदन निरस्त करना तथा पात्र डाटा ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना: 17 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक

* जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध डाटा को लॉक करना: 17 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी कलान पुलिस की गिरफ्त में, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल।

शाहजहांपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी कलान पुलिस की गिरफ्त में, पॉक्सो एक्ट …