Breaking News

बलरामपुर: शुक्लागंज में निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की दर्दनाक मौत।

बलरामपुर: शुक्लागंज में निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की दर्दनाक मौत।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। ​बलरामपुर के श्रीदत्तगंज क्षेत्र स्थित शुक्लागंज बाजार में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुल में जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

​मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के कोइलिहा गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार (पुत्र देवतादीन) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दिनेश शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी पत्नी रेनू को उसके मायके रामपुर बगनहा छोड़ने आए थे। शनिवार शाम करीब पौने छह बजे वह किसी काम से ससुराल से बाइक लेकर निकले थे।

​रात लगभग आठ बजे जब वह गोंडा मार्ग से उतरौला की ओर लौट रहे थे, तभी शुक्लागंज बाजार के पास उन्हें आगे पुल निर्माण की जानकारी नहीं मिल पाई। तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक सीधे निर्माणाधीन पुल में जा घुसी और वह वाहन समेत गहरे में जा गिरे। गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​इस अचानक हुए हादसे से मृतक की पत्नी और चार मासूम बच्चों—शिवम (8), शुभी (12), सुमन (10) और साक्षी (4) के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलने पर महदेइया बाजार चौकी प्रभारी अमर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …