Breaking News

कासगंज जिला कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, कैदियों की बहनों का हुआ भव्य स्वागत।

कासगंज जिला कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, कैदियों की बहनों का हुआ भव्य स्वागत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। अपराध निरोधक समिति के सहयोग और जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला कारागार प्रांगण में रक्षाबंधन का पवित्र पर्व पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जेल में बंद बंदियों से मिलने पहुंची उनकी बहनों और परिजनों का जेल प्रशासन एवं समिति की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल आने वाली बहनों को शीतल शरबत पिलाया गया और साथ आए बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पावन पर्व है, और इस दिन बहनों की सेवा करना मानव सेवा का एक सुंदर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बहनों के सम्मान, सहयोग और उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहना हम सबका महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष, लोधी अधिकारी-कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला अपराध निरोधक समिति के प्रभारी विजय राजपूत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह पर्व केवल रक्षा का वचन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का अहसास भी कराता है।

जेल पर्यवेक्षक एवं सचिव कौशल किशोर सिंघल ने कहा कि महिलाओं और बहनों के प्रति सम्मान व सेवा की भावना ही एक मजबूत परिवार और समाज की नींव रखती है। वहीं जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह ने निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करने को ही सच्ची मानव सेवा बताते हुए सभी से बहनों के सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मानवीय आयोजन को सफल बनाने में डिप्टी जेलर उमेश चंद शर्मा, डिप्टी जेलर विजय सिंह, एसआई रामगोपाल शर्मा, एसआई संतोष यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, रतीराम, शीतल, प्रियंका रानी, राशि, अमित कुमार, आशुतोष चतुर्वेदी और छोटे लाल चीफ सहित संपूर्ण जेल स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। इसके साथ ही अपराध निरोधक समिति के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश वशिष्ठ, सह सचिव सोहनलाल बघेल, संगठन सचिव सुनील कुमार और सुखबीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …