Breaking News

कासगंज में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, बाजारों से लेकर घरों तक दिखा विशेष उत्साह।

कासगंज में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, बाजारों से लेकर घरों तक दिखा विशेष उत्साह।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पूरी धूमधाम, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं।

​बहनों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, उनकी आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की। इसके बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया, तो भाइयों ने भी बहनों को सुंदर उपहार भेंट किए। साथ ही जीवनभर उनकी रक्षा करने और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

​त्योहार के इस पावन अवसर पर सुबह से ही बाजारों में खासी चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई, जहां बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। कलाई पर बंधने वाला रक्षासूत्र महज एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, अटूट विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

​पर्व के दौरान सबसे अधिक उत्साह बच्चों में नजर आया, जो नई पोशाक पहनकर राखी बंधवाने पहुंचे और उपहार पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इसके अलावा, लंबे समय बाद मायके पहुंचीं बहनों की मौजूदगी से घरों में उत्सव और उमंग का विशेष माहौल बना रहा। पूरे जनपद में दिनभर रक्षाबंधन की खुशियां और आत्मीयता छाई रही।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …