Breaking News

बिसौली: रोटरी और इनरव्हील क्लब द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, छात्राओं और स्टाफ की हुई जांच।

बिसौली: रोटरी और इनरव्हील क्लब द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, छात्राओं और स्टाफ की हुई जांच।

आई एम खान 

बिसौली: रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब बिसौली द्वारा संयुक्त रूप से राममूर्ति देवी प्रेमशंकर बालिका विद्यालय में बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ समस्त स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से बच्चों का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, दंत परीक्षण और नेत्र परीक्षण किया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा, जिन बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उन्हें रोटरी क्लब की ओर से निशुल्क चश्मे बनवाकर दिए जाएंगे।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गर्ग, सचिव रोटेरियन मुदित अग्रवाल और रो. रवि प्रकाश अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, इनरव्हील क्लब की ओर से अध्यक्षा भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, मधु शर्मा और अनुपम शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल में पूरा सहयोग दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी। 

बिसौली: ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों की कलाई पर बांधी राखी।  आई एम खान  बिसौली: रक्षाबंधन …