Breaking News

बिसौली: नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर हुई चर्चा।

बिसौली: नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर हुई चर्चा।

आई एम खान 

बिसौली: नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि नगर का समग्र विकास और यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की गहराई से समीक्षा की गई। इसके अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) और पेयजल आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को तीव्र गति देने का संकल्प दोहराया। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवि यादव ने बैठक में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार सहित सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी, सौरभ कुमार, कमल खान, तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा और मंगतराम आदि सभासद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी की छात्राओं ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों को बांधा रक्षासूत्र, दी मंगलकामनाएं।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी की छात्राओं ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों को बांधा रक्षासूत्र, दी …