Breaking News

बदायूं: 84 वर्षीय रघुराज सिंह ने लिया देहदान का संकल्प, मानव सेवा का दिया संदेश।

84 वर्षीय रघुराज सिंह ने लिया देहदान का संकल्प, मानव सेवा का दिया संदेश।

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के एनाटमी विभाग में गुरुवार को गुलड़िया निवासी 84 वर्षीय रघुराज सिंह ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। उन्होंने योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर से प्रेरणा लेकर यह निर्णय लिया।

एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन और लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार ने रघुराज सिंह का पंजीकरण करते हुए उनसे संकल्प पत्र भरवाया। इस दौरान उन्हें देहदान की प्रक्रिया, आवश्यक नियमों और इसके चिकित्सकीय महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, डॉ. अर्शिया मसूद सिद्दीकी और डॉ. मुकत्याज हुसैन ने उन्हें देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने रघुराज सिंह के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा, शोध और भावी चिकित्सकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल छात्रों को देहदान के माध्यम से मानव शरीर की वास्तविक संरचना का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और भविष्य में बेहतर चिकित्सक एवं सर्जन तैयार करने में मदद मिलती है। साथ ही चिकित्सा अनुसंधान और नई उपचार पद्धतियों के विकास में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर ने कहा कि देहदान मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा करने का अनुकरणीय माध्यम है। उन्होंने रघुराज सिंह को इस निर्णय के लिए बधाई देते हुए लोगों से देहदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि देहदान का संकल्प लेने के इच्छुक व्यक्ति राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के एनाटमी विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में योग गुरु गिरिधारी सिंह राठौर से भी 8630691200 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. ऋषभ सिंह, डॉ. अर्जित आर्य, डॉ. इतिशा चौधरी सहित मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …