Breaking News

बदायूं में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन: 28 लाभार्थियों को मिले चयन-पत्र, पशुपालन को आय का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान।

बदायूं में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन: 28 लाभार्थियों को मिले चयन-पत्र, पशुपालन को आय का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान।

बदायूं। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। यह आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, दुग्धशाला विकास और पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया गया था।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना (वर्ष 2026-27) के तहत चयनित 28 लाभार्थियों को अपने हाथों से चयन-पत्र वितरित किए। साथ ही, उन्होंने किसानों और पशुपालकों से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन व पशुपालन को अपनी आय का एक मजबूत जरिया बनाने की अपील की।

इस कॉन्क्लेव में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नंद बाबा दुग्ध मिशन के जिला नोडल अधिकारी समेत कई प्रमुख जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उझानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. रोशन सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों को उन्नत डेयरी प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों से पशुपालन करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

 

 

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …