Breaking News

बिसौली में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान, वाहनों पर लगाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर।

बिसौली में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान, वाहनों पर लगाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर।

आई एम खान 

बिसौली: नगर में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने स्वयं आगे आकर कांवड़ियों और उनके वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए, ताकि रात के समय सड़क पर यात्रा के दौरान सुरक्षा पुख्ता बनी रहे।

इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने इस पहल के पीछे का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि श्रावण मास में चलने वाली कावड़ यात्रा के दौरान अक्सर रात के अंधेरे और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने कांवड़ियों से विशेष अपील की है कि वे यात्रा के समय टॉर्च, रिफ्लेक्टिंग जैकेट और रिफ्लेक्शन स्टिकर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने सभी शिव भक्तों से यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की सलाह भी दी है ताकि यात्रा निर्विघ्न और सुरक्षित पूरी हो सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …