Breaking News

कासगंज: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कासगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कासगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी।

कासगंज: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की खुशी सोमवार को कासगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में भी देखने को मिली। जीत की खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जोरदार नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए इस जीत को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, जनसरोकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के सहयोग का प्रतिफल है। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कांग्रेस देश और विभिन्न राज्यों में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

जिला कांग्रेस कार्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, कण्ट्रोल रूम प्रभारी महासचिव विमल कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, दीप कुमार पाण्डेय, गुलफान सिंह यादव, डॉ. देशबंधु बघेल, राजा सलमानी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …