Breaking News

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं। उत्तर प्रदेश टैंट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित वैभव लॉन में डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन, बदायूं का जिला सम्मेलन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में बदायूं समेत पूरे प्रदेश से आए लगभग 500 टैंट, कैटरिंग और डेकोरेशन व्यवसायियों ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की।

समारोह की संयुक्त अध्यक्षता श्री सूर्य प्रकाश वैश्य (हरसहाय मल श्यामलाल ज्वेलर्स, बदायूं) और श्री जे.पी. लड्डा माहेश्वरी (जे.पी. ग्रोथ निधि लिमिटेड, बिल्सी) द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश टैंट कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री नवीन अग्रवाल और प्रदेश वाइस चेयरमैन श्री ओम मेहरा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान संगठन के नवनिर्वाचित एवं मनोनित प्रांतीय पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हाजी सरफराज अहमद, प्रदेश वरिष्ठ सचिव श्री जितेन्द्र साहू, प्रदेश मंत्री श्री विश्वजीत शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्री अख्तर अली और प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनोद सपड़ा शामिल रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि टैंट, कैटरिंग और डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े तमाम कारोबारियों के हितों की रक्षा करना और उनके व्यवसाय का समग्र विकास करना एसोसिएशन की प्राथमिकता होनी चाहिए। वक्ताओं ने सभी से मिलकर काम करने तथा व्यवसाय से जुड़ी कठिनाइयों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों, दूर-दराज से पहुंचे व्यवसायियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यवसाय के हितों की सुरक्षा के दृढ़ संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सालारपुर में ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य आयोजन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बीएसए रहे मौजूद।

बदायूं: सालारपुर में ‘स्कूल चलो अभियान-2’ का भव्य आयोजन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और बीएसए …

error: Content is protected !!