Breaking News

कासगंज: हजारा नहर में युवक ने लगाई छलांग, कपड़े और मोबाइल रखकर कूदा; तलाश में जुटी पुलिस।

कासगंज: हजारा नहर में युवक ने लगाई छलांग, कपड़े और मोबाइल रखकर कूदा; तलाश में जुटी पुलिस।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हजारा नहर पुल पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पुल पर अपने कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान रखा और इसके बाद नहर में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर में कूदने वाले युवक की पहचान महेश सिंह के रूप में हुई है, जो जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार, महेश नोएडा की एक कंपनी में काम करता था और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह कल एटा के मारहरा में रुका हुआ था। परिजनों ने यह भी बताया कि युवक शराब पीने का आदी था और मौके पर उसके कपड़ों की थैली से शराब पिया हुआ एक गिलास भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह, जुटे सैकड़ों व्यवसायी।

बदायूं: वैभव लॉन में हुआ डिस्ट्रिक्ट टैंट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण …

error: Content is protected !!