Breaking News

बरली: तालाब पर कब्जे के विरोध में भाकियू जिलाध्यक्ष का आत्मदाह का ऐलान, प्रशासन में मचा हड़कंप।

तालाब पर कब्जे के विरोध में भाकियू जिलाध्यक्ष का आत्मदाह का ऐलान, प्रशासन में मचा हड़कंप।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली: लंबित मांगों और प्रशासनिक लापरवाही से नाराज भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दे डाली, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। भनक लगते ही स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के अधिकारी अमित कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाकर उन्हें इस घातक कदम से रोका, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि, किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, खाद संकट और स्मार्ट मीटर समेत कई मांगों को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना।

दुर्गेश मौर्य का गंभीर आरोप है कि तहसील मीरगंज के ग्राम टिटौली में स्थित सरकारी तालाब पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल नवरतन का अवैध कब्जा है, जिससे आम जनता और किसानों के सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस तालाब को अविलंब कब्जामुक्त कराकर इसकी पुरानी स्थिति बहाल की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने जिले में किसानों को पर्याप्त खाद न मिलने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग उठाई। संगठन ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल व्यवस्था की समीक्षा करने और स्मार्ट मीटर प्रणाली को खत्म कर पुरानी व्यवस्था फिर से लागू करने की पुरजोर मांग की है।

भाकियू जिलाध्यक्ष ने दोटूक कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो किसान संगठन सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि ऐसी कोई अप्रिय स्थिति बनती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर सुगबुगाहट तेज हो गई है कि प्रशासन इन मांगों पर अब क्या रुख अख्तियार करता है।

बाइट- दुर्गेश मौर्य जिला अध्यक्ष भाकियू महात्मा टिकैत

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला के पति को हवालात में बंद कर किया 151 में चालान।

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला …

error: Content is protected !!