Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दिया सहयोग।

जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दिया सहयोग।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया। समूह की महिलाओं ने आर्थिक मदद के साथ-साथ नवविवाहिता के गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान व उपहार भेंट किए।

समूह की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने इस अवसर पर कहा कि बेटियों का विवाह केवल एक परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने समाज से ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करने की अपील भी की।

इस पहल में समूह की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को बल मिला।

कार्यक्रम में फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय सहित ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहीं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!