Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी।

आई एम खान 

बिसौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

बृहस्पतिवार को महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में यह अभियान नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में 1090 पर संपर्क किया जा सकता है, वहीं आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर हमेशा उपलब्ध है।

अभियान के समापन पर उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल कृष्णा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!