Breaking News

लखीमपुर खीरी के कुष्ठ आश्रम में दीपों से सजी दिवाली, सदर कोतवाल राजेश सिंह ने बच्चों संग मनाई खुशियां।

लखीमपुर खीरी के कुष्ठ आश्रम में दीपों से सजी दिवाली, सदर कोतवाल राजेश सिंह ने बच्चों संग मनाई खुशियां।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। दीपावली का पर्व खुशियों और रोशनी का प्रतीक है, और इसी संदेश को साकार करते हुए सदर कोतवाल राजेश सिंह ने अपने साथियों के साथ लखीमपुर खीरी स्थित कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां के बच्चों और निवासियों के साथ दिवाली मनाई।

आश्रम में दीपों की रोशनी और मिठाइयों की मिठास से पूरा वातावरण खुशियों से भर गया। कोतवाल राजेश सिंह ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए तथा उनके साथ दीप जलाकर सुरक्षित और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि “दिवाली का असली अर्थ खुशियां बांटना और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।” इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के साथ समय बिताया और फोटो खिंचवाकर यादगार पल साझा किए।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!