Breaking News

लखीमपुर दशहरा मेले के चौदहवें दिन सुरों और संस्कृति से सजी यादगार शाम।

लखीमपुर दशहरा मेले के चौदहवें दिन सुरों और संस्कृति से सजी यादगार शाम।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। प्राचीन ऐतिहासिक दशहरा मेला, जो परंपरा, आस्था और संस्कृति की जीवंत मिसाल है, उसके चौदहवें दिन की शाम कला, संगीत और उल्लास से सराबोर रही। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने उपस्थित जनसमूह को सुरों और रंगों की ऐसी दुनिया में पहुंचा दिया, जहाँ हर प्रस्तुति ने दिलों को छू लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने की, जबकि मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आयोजकों और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए मंच को गरिमा प्रदान की। उद्घाटन सत्र का सफल संचालन समाजसेवी-साहित्यकार राममोहन गुप्त ने किया।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस समारोह में शमीम बानो, निगार अली, नीलम रस्तोगी, एजाज अहमद और राशिद खान के उत्कृष्ट संगीत संयोजन ने समूचे वातावरण को सुरमयी बना दिया। मंच पर प्लेबैक सिंगर विपिन सचदेवा, मुंबई की सुप्रसिद्ध गायिका शैलजा कुशवाहा और स्टैंडअप कॉमेडियन अर्पित सैनी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा।

हर प्रस्तुति पर उपस्थित मेलार्थियों ने उत्साहपूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का अभिनंदन किया। पारंपरिक कला, समाजसेवा और सांस्कृतिक योगदान के लिए शिव कुमार, भास्कर कुशवाहा, मुरलीधर मौर्या, उत्तम वर्मा, जसपाल सिंह पाली, बृजेश मिश्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, सुनील वर्मा, विशाल दीक्षित, कृष्ण मुरारी, रामजी शर्मा, बृजेश शुक्ला, एड. रमेश चंद्र वर्मा, सुमन वर्मा और अक्षय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रघुवीर मित्तल और गुरजीत सिंह आजमानी, मेलाधिकारी समरा सईद, मेलाध्यक्ष कौशल तिवारी, श्वेता शर्मा, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सांस्कृतिक संध्या ने न केवल दशहरा मेले की ऐतिहासिक परंपरा को जीवंत रखा, बल्कि लखीमपुर की कला-संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य भी किया।

यह शाम सुरों, रोशनी और उमंगों की ऐसी यादगार गूँज बनी, जो आने वाले वर्षों तक मेले की पहचान बनी रहेगी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!