Breaking News

बलरामपुर में अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर सवाल, कार्रवाई कब?

बलरामपुर में अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर सवाल, कार्रवाई कब?

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय के गौरा चौराहा क्षेत्र में संचालित राजधानी डायग्नोस्टिक सेंटर को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दिनों यहां छापेमारी की थी। उस दौरान संचालक मौके से फरार हो गया और सेंटर पर ताला डाल दिया गया। इसके बावजूद अब भी यह सेंटर खुलेआम संचालित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वही सेंटर है जिसका नाम महक हॉस्पिटल प्रकरण में सामने आया था। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म और फिर गर्भपात कराने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के साथ अस्पताल संचालक अवधेश पाठक और सत्यधामा त्रिपाठी उर्फ धामा को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि पीड़िता की जांच राजधानी डायग्नोस्टिक सेंटर पर कराई गई थी।

अब उठ रहे सवाल

  • छापेमारी के बावजूद इस अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • संचालक आखिर किसके संरक्षण में खुलेआम कारोबार चला रहा है?

स्वास्थ्य विभाग चुप क्यों है?

मामले को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि इस तरह के अवैध सेंटरों पर आखिर कार्रवाई कब होगी?

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!