Breaking News

कासगंज में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर।

कासगंज में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। मामूली कहासुनी ने शनिवार शाम हिंसक रूप ले लिया। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के तैयबखां गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के 09 लोग तथा दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गांव के ही भरत सिंह द्वारा हरिसिंह को बाइक पर बैठाने से हुई। इस बात को लेकर रविन्द्र नाराज हो गया। बताया जा रहा है कि नाराज रविन्द्र अपने साथियों के साथ भरत सिंह के घर पहुंच गया और वहां मौजूद परिजनों से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा।

मारपीट के दौरान भरत सिंह की पत्नी, तीन भाई, दो भाभी और भतीजा समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से बंटी नामक युवक भी चोटिल हुआ। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बाइट- डॉ. अमित, चिकित्सक, जिला अस्पताल।

बाइट- मूलचन्द, घायल।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!