Breaking News

कासगंज में लापता युवक का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।

कासगंज में लापता युवक का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम।

पुलिस ने 07 लोगों पर किया हत्या का मुकदमा दर्ज।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद की कोतवाली गंजडुंडवारा के सहावर रोड के रहने वाले लाल मियां जोकि 03 दिन पूर्व लापता हो गया था। परिजनों द्वारा की गई खोजबीन के बाद। लाल मियां का शव थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव अहमद देव नागर के पास बूढ़ी गंगा में पड़ा मिला था। लापता युवक लाल मियां का शव मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर आरोप लगाए और सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 03 दिन पूर्व लापता हुए लाल मियां का शव कल थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव अहमद देव नागर के पास बूढ़ी गंगा में बरामद हुआ। शव के पास उनकी बाइक भी पड़ी मिली, वहीं कुछ दूरी पर मृतक की चप्पल और खून से सना अंगोछा भी मिला। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सात नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी नाराजगी में परिजनों ने भीकमपुर गांव में शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सड़क पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन साफ कह रहे हैं कि जब तक आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक जाम जारी रहेगा। घटना की सूचना पर सीओ सहावर, एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल और तहसीलदार सहावर मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।

वहीं मृतक के भाई चांद मियां ने 07 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव अहमद देव नागर के रहने वाले ओमकार, मुकेश पुत्रगण भूप सिंह, देव सिंह पुत्र रामप्रसाद, अमर मसी पुत्र तेजपाल, राजवीर पुत्र महेश, टैनी पुत्र रामेश्वर, दाताराम पुत्र गंगा शाहय ने मेरे भाई की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं परिजनों ने मृतक लाल मियां के शव को दफना दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!