Breaking News

चंदौली में सांप के काटने से महिला की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ।

चंदौली में सांप के काटने से महिला की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। ग्राम हथियानी में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। यहां सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उनके तीन बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए।

गांव के निवासी बबलू चौहान की मौत इसी वर्ष 15 फरवरी को मजदूरी से लौटते समय एक ट्रक हादसे में हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी मिनता देवी ने तीनों बच्चों—पवन (16), गुंजा (15) और पंकज (13)—की परवरिश अकेले ही संभाली। लेकिन किस्मत ने उन्हें एक और गहरा आघात दे दिया।

बीते 4 सितंबर को मिनता देवी अपनी भैंस के लिए घास काटने गांव के पास सिवान गई थीं। तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद वह दर्द से कराहते हुए गांव की ओर दौड़ीं और अंतिम शब्दों में कहती रहीं—“भैया लोग हमके बचा ल, हमार बचवा लोग अनाथ हो जाई।” ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद तीनों मासूम बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इनमें जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष (चकिया) सुभाष कन्नौजिया, संदीप मौर्य और मनीष यादव शामिल रहे। इस दौरान रमेश यादव ने क्षेत्रीय लेखपाल और नायब तहसीलदार से संपर्क कर पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!