Breaking News

उन्नाव में सांप पकड़ने वाले युवक को सांप ने डसा, हालत नाजुक।

उन्नाव में सांप पकड़ने वाले युवक को सांप ने डसा, हालत नाजुक।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। थाना आसीवन क्षेत्र के कादिरपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सांप पकड़ने गया एक युवक खुद ही सांप का शिकार बन गया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जावेद (28 वर्ष) को देर रात झाड़ियों में सांप दिखने की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे और सांप पकड़ने का प्रयास करने लगे। तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। जहर चढ़ने के बावजूद जावेद ने साहस दिखाया और सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया।

इसके बाद जावेद नजदीकी अस्पताल पहुंचे। बोरे में सांप देखकर वहां मौजूद स्टाफ और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजा। वहां से भी स्थिति नाजुक बताकर डॉक्टरों ने तुरंत कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, सांप का जहर तेजी से उनके शरीर में फैल रहा था।

परिजनों का कहना है कि जावेद को सांप पकड़ने का शौक है, लेकिन यही शौक अब उसकी जान पर भारी पड़ गया है। फिलहाल जावेद का इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!