Breaking News

खेल-खेल में नहर में गिरे मासूम, भाई की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

खेल-खेल में नहर में गिरे मासूम, भाई की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के तकीया गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास नहर में खेलते समय दो मासूम पानी में गिर गए। ग्रामीणों की तत्परता से एक बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन दूसरे मासूम की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव के ही ध्यानु (13) और रितेश (7) नहर किनारे खेल रहे थे। खेल-खेल में दोनों असंतुलित होकर नहर में जा गिरे। अचानक बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाया। काफी मशक्कत के बाद ध्यानु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन छोटे भाई रितेश को बचाया नहीं जा सका। वह गहरे पानी में डूबकर दम तोड़ गया।

गांव में मातम।

घटना की खबर फैलते ही तकीया गांव में कोहराम मच गया। रितेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को गमगीन कर दिया। पूरे गांव का माहौल शोकाकुल हो गया।

प्रशासन की कार्रवाई।

सूचना मिलते ही मुगलसराय तहसीलदार और बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य कराया गया और मृतक मासूम का शव बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से जानकारी ली जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!