उत्तर प्रदेश, चन्दौली/डीडीयू नगर-: भाजपा द्वारा 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उस बीच आज उसी क्रम में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अग्रवाल सेवा संस्थान में किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की उपस्थिति रही सम्मेलन को तीन भागों में बांटा गया था। प्रथम वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष काशी सिंह ने कहा कि भाजपा वर्तमान में देश ही नहीं पूरे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। उसी क्रम में दूसरे वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्य में स्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चल रही है। तीसरे और अंतिम वक्ता के रूप में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि 1951 में गठित जन संघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई भाजपा आज भारत के प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के गत 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियों से भरे गुजरे हैं कश्मीर की क्यारियों में केसर की जगह बारूद उगाने की जो परंपरा थी संकट की घड़ी में पश्चिम का दरवाजा खटखटाने की जो परंपरा थी सांस्कृतिक पहचान का जो अभाव भारतवासियों में था। उत्तर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों को भी सराहा उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नए विकास की मापदंड कायम किए उत्तर प्रदेश की जनता चाहती हैं। इस अवसर पर पूरे विधानसभा के सक्रिय सदस्य शक्ति केंद्र प्रमुख शक्ति केंद्र प्रभारी जिले के पदाधिकारी क्षेत्र के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, संदीप पटेल, गंगाराम साहनी, विवेक सिंह के साथ-साथ पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, संतोष खरवार, अनिल गुप्ता गुड्डू सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम को सजाने में संयोजक के रूप में विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने किया। सफल संचालन जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ने किया।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।