Breaking News

भारत के पहले एआई ऑगमेंटेड मल्टी डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का उन्नाव में भव्य उद्घाटन। 

भारत के पहले एआई ऑगमेंटेड मल्टी डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का उन्नाव में भव्य उद्घाटन। 

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रोड स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित भारत के पहले एआई ऑगमेंटेड मल्टी डिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का आज भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय को औपचारिक रूप से छात्र-छात्राओं को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, “यह विश्वविद्यालय उन्नाव जैसे जनपदों में शिक्षा और तकनीकी विकास का नया युग लेकर आएगा। इससे युवाओं को अब उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।”

युवाओं को मिलेगा तकनीकी और डिजिटल शिक्षा का लाभ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उच्च शिक्षा नीति के परिणामस्वरूप अब जिला स्तर पर तकनीकी, डिजिटल और बहुविषयक शिक्षा संस्थान स्थापित हो रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय में कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा और स्टार्टअप को प्रोत्साहन की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगी।

यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएगा, बल्कि जनपद उन्नाव के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी रफ्तार देगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:

  • मा. नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
  • मा. योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश
  • मा. साक्षी महाराज, राज्यसभा सांसद
  • सतनाम सिंह संधु, संस्थापक, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
  • श्री अनुराग अवस्थी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
  • शकुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा
  • मा. श्रीरामचंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य
  • मा. अरुण पाठक, विधान परिषद सदस्य
  • मा. बृजेश रावत, विधायक, मोहान
  • मा. बम्बा लाल दिवाकर, विधायक, सफीपुर
  • मा. आशुतोष शुक्ला, विधायक, भगवंतनगर
  • मा. पंकज गुप्ता, विधायक, सदर
  • मा. अनिल सिंह, विधायक, पुरवा
  • मा. श्रीकान्त कटियार, विधायक, बांगरमऊ
  • श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य सचिव
  • श्री एम.पी. अग्रवाल, प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा
  • श्रीमती रोशन जैकब, मण्डलायुक्त, लखनऊ मंडल

इस ऐतिहासिक पहल को लेकर पूरे जिले में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लिपिक से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

लिपिक से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी। मुख्य चिकित्सा …

error: Content is protected !!