Breaking News

एटा-: समाज के उत्थान के लिए पीडीए सरकार जरूरी – डाॅ० राजपाल कश्यप।

एटा सदर विधानसभा के नरौरी मे मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

उत्तर प्रदेश, एटा-: महर्षि कश्यप व श्रंगार के राजा गुहराज निषाद की जयंती एटा विधानसभा क्षेत्र के नरौरी मे मनाई गई। जहां कृष्णा पब्लिक स्कूल मे महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि के रूप पधारे पूर्व मंत्री/ पूर्व एम एल सी समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजपाल कश्यप व एटा सांसद देवेश शाक्य की धर्मपत्नी श्रीमती सपना शाक्य के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डाॅ राजपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का हित सपा मे ही सुरक्षित है।

समाज के उत्थान के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व मे पीडीए की सरकार जरूरी है। उन्होंने आगे कहाकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा शोषित पीड़ित वंचित समाज के लोगों की भलाई की चिंता करते हैं। सांसद देवेश शाक्य की पत्नी सपना शाक्य ने पीडीए के लोगों एकजुट होकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहाकि भारत मे संत गुरू महापुरूषों का हमेशा सम्मान रहा है महर्षि कश्यप गुहराज निषाद सम्राट अशोक हमारे महापुरुष के साथ साथ समाज के प्रेरणास्रोत भी हैं।

कार्यक्रम का संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप रंजीत सिंह यादव इं नूर मोहम्मद खान नवनीत यादव अनिल सागर धीरेन्द्र सिंह जाटव अवधेश यादव अविनाश यादव उर्फ जीतू जितेंद्र सिंह यादव अरविंद यादव शेरसिंह कश्यप प्रेमपाल वियोगी रूपकिशोर कश्यप उदयभान सिंह राजपूत शिवराज सिंह कश्यप लक्षमण सिंह यादव अर्जुन सिंह कश्यप जसवीर सिंह कश्यप सत्यवीर सिंह दिवाकर हीरालाल कश्यप हरिओम कश्यप रमाकांत कश्यप हरीश कश्यप प्रेमसिंह कश्यप गुडडू दादा मुमताज ख़ान जैनुल आब्दीन सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सादिक उज जमां खान एटा।

Spread the love

Check Also

रौना गांव में डेढ़ साल से नहीं है सफाईकर्मी, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ा।

रौना गांव में डेढ़ साल से नहीं है सफाईकर्मी, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ा। …

error: Content is protected !!