उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनिया-: क्षेत्र में हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में अदा की नमाज। क्षेत्र में ईद उल-फितर का त्योहार सोमवार को शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। रामगढ़, सढ़ान,दरियापुर,नादी जैसे तमाम मस्जिदों में हजारों मुस्लिम भाईयों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया था।रमजान के पाक महीने के समापन के बाद सोमवार सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं बच्चे भी नए कपड़ों में सजकर पहुंचे। नमाज के बाद बड़ों से ईदी पाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी। बाजारों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। मिठाइयों और सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भरी भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सभी ने गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिससे जिले में यह त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुआ।चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अकरम अली सोनी ने बताया कि रमजान के पाक महीने के समापन के बाद शव्वाल की पहली तारीख को इस त्यौहार को मनाने की परंपरा चली आरही है। ईद के दिन इस्लाम धर्म को मनाने वाले हर मुल्क के लोग ईद मनाते हैं। और उन्होंने यह भी बताया कि रमजान के महीने में आसमानी किताब कुरान मजीद को इस्लाम मजहब मानने वालों के लिए भेजा था।वह आसमानी किताब है,इस किताब के अनुसार इस्लाम धर्म को मानने वाले आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म को पूरी दुनिया में फैलाया। आज इस्लाम धर्म को मानने वाले मुस्लमान भाई पूरे 29 रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं।इससे सभी समुदायों के बीच एकता और प्रेम सौहार्द कायम रहता है।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।