Breaking News

बदायूं-: बदायूं में फूड कोस्टा एंड रेस्टो में शार्टसर्किट से लगी आग दो लोग झुलसकर घायल हुए।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: बुधवार को 2 बजे के आसपास बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पंडित जी पेट्रोल पंप के निकट फूड कोस्टा एंड रेस्टो में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग लगने से फूड कोस्टा एंड रेस्टो में काम कर रहे कर्मचारी 24 वर्षीय नीलू पुत्र रामेश्वर निवासी जगत गांव व 22 वर्षीय गोपेश्वर पुत्र अजय पाल निवासी सरकी गांव घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने फूड कोस्टा एंड रेस्टो में वमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी सामान जल कर राख हो गया था। फिलहाल आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई।

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: डीएम ने किया मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ।

शाहजहांपुर: डीएम ने किया मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ। सफलता का मूल …

error: Content is protected !!