(उत्तरप्रदेश) बदायूँ/बिसौली-: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत का आयोजन तहसील परिसर में रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। बैठक में किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।उसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्राम गुलड़िया से प्रथ्वीपुर जाने का रास्ता खराब है। उसे अति शीघ्र सही कराया जाये। किसानो को खाद नही मिल पा रहा है। सभी सहकारी समिति पर पर्याप्त खाद भिजवाई जाये। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता कौशल कुमार क्रान्तिकारी ने कहा किसान भाई कड़ी मेहनत करके फसल उगाता है। उसे अपनी फसल का पर्याप्त मूल्य नही मिल पाता। हर सरकार में किसानो का शोषण होता रहा है।
युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एड. ने बताया कि जो आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया है। सभी बिन्दुवार समास्याओ निस्तारण संबंधित अधिकारियो से जल्द कराया जाये।अगर समस्त समास्याओ समाधान जल्द नही किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला व नायाब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने आश्वासन दिया की किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द कर दिया जाएगा।पंचायत के बाद किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, उसके बाद सभी किसान भाइयों ने भोजन ग्रहण किया। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष श्याम बाबू, जिला प्रभारी रक्षपाल सिंह यादव एड, जिला उपाध्यक्ष श्योराज सिहं, जिला प्रचार मंत्री मेवाराम सिंह, तहसील अध्यक्ष राम तीरथ सिंह, तहसील उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, जिला सचिव जयपाल सिंह, संदीप सक्सेना, रतिराम, प्रेमपाल सिंह, ठाकुर सुखपाल सिह, जयपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, कुंवरपाल, राम निवास, महेंद्र, देशराज, छत्रपाल, दीपक साहनी एड, भुवनेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, रामपाल, निर्मल कठेरिया एड, नरेंद्र कुमार, नंदराम प्रजापति, आराम सिह, ठाकुर चन्द्रभान सिह, सुरेन्द्र सिंह आदि किसान भाइ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-:आईएम खान।