पदुमनाथपुर में नालियों का पानी बह रहा मुख्य सड़क पर आवगमन हो रही दिक्कत, लोगों में रोष।
उत्तर प्रदेश, सकलडीहा/चन्दौली-: विकास खण्ड के पदुमनाथपुर गांव में सीवर का पानी मुख्य सड़क बह रहा है।इससे राहगीरो और ग्रामीणो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वही आसपास रहने वाले लोगो को संक्रमण बीमारी का भय सता रहा है।शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नही दे रहे है।इससे लोगो मे आक्रोश पनप रहा है।
सकलडीहा कस्बा से सकलडीहा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पदुमनाथपुर ग्राम पंचायत है।मुख्य मार्ग होने के कारण ट्रेन पकड़ने वाले यात्री के साथ सैकड़ो गांवो सहित बाहरी लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है।लेकिन लंबे समय से इस मार्ग पर गांव के सीवर का बदबूदार पानी बह रहा है।इसी दुर्गन्धयुक्त सीवर के पानी से हजारों लोग आवागमन करने को विवश है।वाहनो के जाने पर यह पानी छिटकर लोगो के ऊपर पड़ जा रहा है।ग्रामीण सुरेश,नारद,महेश का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की गई।लेकिन आजतक ग्राम प्रधान नाली निर्माण की जहमत नही उठाया।इससे लोगो को नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है।वही आसपास के लोगो को संक्रामक बीमारी का खतरा सता रहा है।इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में प्रधान को निर्देशित किया गया है।हीलाहवाली करने पर कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया, चन्दौली।