Breaking News

कासगंज-: जल शक्ति कैबिनेट मंत्री ने गोराह माइनर से सोरों कुंड तक किया निरीक्षण।

गोराहा माइनर को तीर्थ नगरी सोरों कुंड तक पक्का बनाए जाने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बीती रात को कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की पुत्री की शादी समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। वहीं उन्होंने रात में ही तीर्थ नगरी सोरों के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विश्राम किया।

आपको बता दें कि आज यूपी सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सिंह ने सबसे पहले कासगंज जनपद की तीर्थ नगरी सोरों के प्रसिद्ध वराह मंदिर में पहुंचकर भगवान वराह के दर्शन किए और भगवान वराह का दुग्ध अभिषेक किया। इसके पश्चात हरि की पैड़ी में सतत जलापूर्ति के लिए बनी गोराह माइनर का सोरों तक स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं इसी दौरान उन्होंने गोराहा माइनर को तीर्थ नगरी सोरों कुंड तक पक्का बनाए जाने की घोषणा की और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 

बाइट- स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट जल शक्ति मंत्री।

 

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

लखीमपुर खीरी-: खीरी टाउन हाल्ट: जहां ट्रेन रुकती है-पर उम्मीद नहीं।

खीरी टाउन हाल्ट: जहां ट्रेन रुकती है-पर उम्मीद नहीं। कभी किसी स्टेशन पर ट्रेन कुछ …

error: Content is protected !!