उत्तर प्रदेश, कासगंज-: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा कासगंज जनपद से कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अदनान खान को बदायूं जनपद का मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास कैंप कार्यालय पर पहुंचकर उनका फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
आपको बता दें कि वही कांग्रेस पार्टी के मुख्य कोऑर्डिनेटर अदनान खान ने कहा कि बदायूं जनपद में कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटकर लोगों के बीच जाएं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर पूर्व महासचिव प्रवक्ता पंडित पाठक, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, झमन सिंह लोधी, हजारीलाल, बलबीर, अली हसन सोहराब, सुशील शर्मा, सजिल मियां, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता कासगंज।