Breaking News

चन्दौली/सकलडीहा-: सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का काम अधर में लटका, महीनों से काम बंद कर ठेकेदार गायब।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: रेलवे स्टेशन पर करीब 8 वर्ष पूर्व तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने फुट ओबरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया था।लेकिन आजतक कार्य पूर्ण नही हुआ।आधा-अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार चला गया है।ऐसे में यात्रियों खासकर बुजुर्गों,महिलाओ और मरीजो को ट्रैक पार करने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दे रेल राज्य मंत्री ने करोड़ो की लागत से प्लेटफार्म की ऊँचाई और फुट ओवरब्रिज का निर्माण का शिलान्यास किया था।शिलान्यास के आठ वर्ष बीत गए लेकिन इनदोनो में कोई कार्य पूर्ण नही हुआ।जिससे लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण चंदन,ऋषभ,सुमित ने बताया कि शिलान्यास के वर्षों बाद काम लगा।लेकिन काम काफी धीमी गति से हो रहा है।इससे न तो प्लेटफार्म की ऊँचाई बढ़ी और न ही फुट ओबरब्रिज का कार्य पूर्ण हुआ।कहा कि यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार कर ट्रेन पकड़ना पड़ रहा।जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।चेताया कि जल्द ओवरब्रिज का निर्माण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पीआरडी जवान की हुई दर्दनाक मौत।

कासगंज बिग ब्रेकिंग। उत्तर प्रदेश, कासगंज-: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान को मारी …

error: Content is protected !!