सकलडीहा कोतवाली में लगा दोनों वाटर कूलर खराब, फरियादियों गर्मी में हो रहे परेशान।
उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: कोतवाली में लगा दोनों वाटर कूलर खराब है।इससे यहा लोगों को पीने का ठंडा पानी नही मिल पा रहा है।ऐसे में लोग पानी के इधर-उधर भटक रहे है।या बोतल बंद पानी खरीदने के लिए विवश है।सालों खराब इस वाटर कूलर की मरम्मत करने जहमत विभाग ने नही उठाया।जिससे लोगों में रोष है।
दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को स्वच्छ और गुवत्तापूर्ण पानी के लिए कोतवाली में दो-दो वाटर कूलर लगाए गए थे।लेकिन विडम्बना यह है कि देखरेख के अभाव में दोनों वाटर कूलर खराब पड़े है।ऐसे में गर्मी की शुरुआत होते ही फरियादियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।शीतल पेयजल के अभाव में लोग इधर-उधर भटक रहे है।लाखो के लागत से वर्षों पूर्व लगाए गए यह वाटर कूलर मरम्मत के अभाव में बदहाल है।फरियादियों का कहना है कि गर्मी की शुरआत हो चुकी है।ऐसे में कोतवाली आने पर पानी नही मिल पा रहा है।जबकि यहा दो वाटर कूलर लगे है।यह दोनों काफी दिनों से खराब है।लेकिन जिम्मेदार इसको मरम्मत नही करा रहे है।इसको लेकर लोगो मे रोष है।
रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।