Breaking News

चन्दौली/सकलडीहा-: धरना प्रदर्शन करते और एसडीएम को ज्ञापन देते किसान यूनियन के लोग।

भारतीय किसान यूनियन के लोगो ने तहसील पर किया धरना-प्रदर्शन, शिकायतों के निस्तारण न होने पर भड़के, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

उत्तर प्रदेश, चन्दौली/सकलडीहा-: तहसील में शानिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी।वही भारतीय किसान यूनियन के लोगो ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान जमकर नारेबाजी की।सूचना पर पहुचे एसडीएम कुंदन राज कपूर ने ज्ञापन लेकर और समझाबुझाकर किसानों को शांत किया।किसानों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह तक मामले का निस्तारण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक किसी का निस्तारण नही हो पाया।आज फिर उन्ही समस्याओं के साथ हमलोग आए है।जिसमे भोजापुर क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसान जयप्रकाश यादव का धान तो ले लिया लेकिन अंगूठा नही लगवाया जिससे करीब 18.80 कुन्तल का पैसा फसा है।जब क्रय केंद्र प्रभारी से कहा जाता है तो वह अगले साल क्रय केंद्र खुलने पर अंगूठा लगाने की बात करता है।इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही बरह परगना के फूलपुर निवासी गुलाब यादव ने नवीन परती जमीन पर कुछ दबंगो के कब्जे की शिकायत की है।कहा कि तीन,चार दबंग और भू-माफिया मिलकर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिए है।इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक उन दबंगो को बेदखल नही किया गया।एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी मामलों का निस्तारण जल्द कराने का भरोसा देते हुए किसानों को शांत किया।इस मौके पर रामअवतार सिंह,रंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान रहे।

रिपोर्ट- घूरेलाल कन्नौजिया चन्दौली।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!