Breaking News

बिसौली-: सांसद आदित्य यादव ने किया सोत नदी पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए शीघ्र वैकल्पिक रास्ता निर्माण के आदेश।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/बिसौली-: समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद माननीय आदित्य यादव जी दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूँ आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इसके अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम मझिया में सम्राट अशोक पर्यटक स्थल, सूर्यकुण्ड में बौद्ध भिक्षुओं से जाकर भेंट की उनके साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बैठ कर प्रार्थना की और बौद्ध भिक्षुओं से बात चीत की और उनकी समस्या सुनी।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिसौली, कस्बा बिसौली में रानेट चौराहा बिसौली स्थित सोतनदी पुल का निरीक्षण किया और सम्बंधित उच्च अधिकारियो से दूरभाष पर बात करके वैकल्पिक मार्ग तथा सोत नदी पर नये पुल का शीघ् निर्माण कराए जाने करने के संबंध में वार्ता की तत्पश्चात ग्राम परवेजनगर में श्री रामजीमल के पुत्र आर्मी जवान शहीद श्री राजेश कुमार प्रजापति के निधनोंपरांत घर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

रिपोर्ट- अबजल हुसैन।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!